Gaonmanch

पेट्रोल डीजल की कीमत आज: राजस्थान में तेल कंपनियों ने बढ़ाया दाम

गावं मंच ,जयपुर, 16 मई। आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। प्रदेश में पेट्रोल का रेट 3.25 रुपये और डीजल का रेट 3.02 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है। नई दरें लागू होने के बाद वाहन चालकों को अब ईंधन के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

क्या हैं नई कीमतें? (New Fuel Rates Today)

इस बढ़ोतरी के बाद आज से प्रमुख शहरों में ईंधन की पुरानी और नई दरें कुछ इस प्रकार हैं:

ईंधन का प्रकारपुराना रेट (प्रति लीटर)नया रेट (प्रति लीटर)कुल बढ़ोतरी
पेट्रोल (Petrol)₹104.72₹107.97+₹3.25
डीजल (Diesel)₹90.21₹93.23+₹3.02

(नोट: यह कीमतें तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए औसत डेटा के अनुसार हैं, विभिन्न जिलों में वैट (VAT) और माल ढुलाई शुल्क के कारण रेट में थोड़ा अंतर हो सकता है।)

पेट्रोल डीजल की कीमत आज पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी

क्यों बढ़ीं कीमतें?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव और घरेलू स्तर पर परिचालन लागत बढ़ने के चलते तेल विपणन कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने यह कदम उठाया है। ईंधन के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में माल ढुलाई महंगी हो सकती है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

नोट:- यह विचार लेखक पत्रकार अंकित तिवारी Ankit Tiwari के है।

Scroll to Top