Gaonmanch

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट स्थगित: ईंधन बचत पर CM का बड़ा फैसला

जयपुर, 15 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन की खपत में संयम बरतने की अपील के बाद राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जयपुर के जेईसीसी (JECC) में आगामी 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 (ग्राम) को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

क्यों लिया गया यह बड़ा निर्णय?

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जनता से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का समझदारी से उपयोग करने तथा कारपूलिंग व सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसी संदेश का अनुसरण करते हुए ‘ग्राम-2026’ जैसे विशाल आयोजन को टालने का फैसला किया। इस मीट में प्रदेशभर से लाखों किसानों सहित देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञों और उद्यमियों को शामिल होना था। कार्यक्रम स्थगित होने से मेहमानों के आवागमन और भारी-भरकम लॉजिस्टिक्स परिवहन में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की एक बड़ी बचत की जा सकेगी।

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 स्थगन की सूचना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजकीय खर्चों और वाहनों के उपयोग में कटौती

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ऊर्जा संयम को लेकर पूरी तरह गंभीर है:

  • वीसी को प्राथमिकता: सरकार बड़े राजकीय कार्यक्रमों की संख्या में कटौती कर रही है और बैठकों के लिए वर्चुअल (VC) माध्यम को बढ़ावा दे रही है।
  • वाहनों में किफायत: सरकारी वाहनों के उपयोग में भी मितव्ययिता बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

“बूंद-बूंद से ही सागर बनता है। यदि हम सभी अपने दैनिक जीवन में थोड़ा-थोड़ा संयम बरतें, तो देश और प्रदेश के तेल खर्च में एक बहुत बड़ा और सकारात्मक अंतर लाया जा सकता है।” — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

नोट:- यह विचार लेखक पत्रकार अंकित तिवारी Ankit Tiwari के है।

Scroll to Top