गांव मंच डेस्क, जयपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान यात्रा
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा और
- पचपदरा स्थित ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन कार्यक्रम
- की तैयारियों की शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
- बैठक में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय
- के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट और भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
- की शुरुआत राजस्थान के लिए गौरव का विषय है।
- उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा
- और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं ताकि आमजन
- और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा
लाइव प्रसारण स्थलों पर भी हों बेहतर व्यवस्थाएं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान यात्रा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिन स्थानों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा
- वहां लोगों के लिए छाया, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं पहले से उपलब्ध कराई जाएं।
- उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ने वाली सभी ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं एवं
- जिला मुख्यालयों पर तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी करने के भी निर्देश दिए।
अधिकारियों ने प्रस्तुत किया प्रेजेंटेशन
- बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान यात्रा
- समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे,
- जबकि बालोतरा स्थित एचआरआरएल (HRRL) के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
राजस्थान के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर
- पचपदरा रिफाइनरी परियोजना को राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।
- इस परियोजना के शुरू होने से राज्य में पेट्रोकेमिकल उद्योग को नई गति मिलने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार,
- निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई को प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है।
विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Edited by – Riddhima


