गांवमंच डेस्क, जयपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सम्मान में प्रदेश के चार प्रमुख पार्कों का नामकरण करने की घोषणा भी की। साथ ही, इन पार्कों में उनके जीवन और राष्ट्रसेवा को समर्पित स्मारक स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने चार पार्कों के नामकरण की घोषणा की
- मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के प्रमुख पार्कों का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा।
- इन पार्कों में उनके योगदान को दर्शाने वाले स्मारक भी बनाए जाएंगे। यह पहल नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का प्रयास है।
- जयपुर का वुडलैंड पार्क जोधपुर के विवेक विहार स्थित सेंट्रल
- पार्क कोटा के रामचंद्रपुरा अटवाल नगर स्थित
- पार्क उदयपुर की सेक्टर-12 योजना स्थित पार्क
स्मारकों में दिखाई जाएगी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा
- मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्मारकों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन।
- विचार और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे लोगों।
- विशेषकर युवाओं को उनके आदर्शों को समझने का अवसर मिलेगा।
- यह पहल राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की भावना को मजबूत करेगी।
राष्ट्र प्रथम की भावना का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
- उनके सिद्धांत वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

https://rajasthan.gov.in
https://cmo.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


