गाँव मंच डेस्क, राजस्थान के करौली जिले में किसानों का 20 साल पुराना इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। पांचना बांध से पानी की निकासी शुरू होने से हजारों किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वर्षों से लंबित इस विवाद का समाधान कराया।
किसानों के लिए राहत का बड़ा फैसला
- जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री सुरेश रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ हुआ।
- अधिकारियों ने विधिवत बांध के गेट खोले।
- इसके साथ ही पांचना बांध से पानी की निकासी का लंबे समय से रुका रास्ता फिर से बहाल हो गया।

गुड़ला पांचना लिफ्ट योजना को भी मिला पानी
- सरकार ने केवल बांध से पानी छोड़ने तक ही पहल सीमित नहीं रखी।
- गुड़ला पांचना लिफ्ट योजना में भी पानी छोड़ा गया। इससे एक साथ तीन क्षेत्रों में जलापूर्ति का मार्ग खुल गया।
- इससे सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। पेयजल व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
- आने वाले समय में इसका लाभ बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीण परिवारों को मिलेगा।
61 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास
- राज्य सरकार ने जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई विकास कार्य शुरू किए हैं।
- दो नई लिफ्ट परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसके साथ गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम की रीमॉडलिंग भी शुरू होगी।
- इन सभी कार्यों पर लगभग 61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिंचाई नेटवर्क को आधुनिक बनाना है। इससे जल वितरण अधिक प्रभावी होगा।
Edited by- Krishika Agarwal


