गाँव मंच डेस्क, जयपुर
में समग्र सेवा मिशन रक्तदान शिविर ने समाज सेवा की नई मिसाल पेश की। संस्था के संस्थापक और एडिशनल एसपी श्री सिद्धांत शर्मा के जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन समग्र सेवा मिशन और ‘हल्ला बोल’ टीम ने किया। शिविर में युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।

कई प्रमुख अतिथियों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
- कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे। एसओजी डीआईजी श्री भुवन भूषण यादव मुख्य अतिथियों में शामिल रहे।
- जेडीए डीआईजी श्री आनंद शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे। महावीर जयपुरिया अस्पताल के वीपी डॉ. सर्वेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
- स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप के सीईओ श्री आनंद अग्रवाल ने भी सहभागिता की।

रक्तदान कर युवाओं को किया प्रेरित
- मालवीय नगर एसीपी श्री विनोद शर्मा ने स्वयं रक्तदान किया। उनके इस कदम ने युवाओं को प्रेरित किया।
- अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस सम्मान ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।


https://www.jaipuriahospital.com
Edited by- Riddhima


