Gaonmanch

राजस्थान में साइबर ठगी पर सख्ती: ‘जीरो टाइम लैग’ रणनीति से बैंकों और पुलिस का बड़ा अभियान

गाँव मंच डेस्क, जयपुर सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष साइबर समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। सभी प्रमुख बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया।

190 बैंक शाखाओं पर रहेगी एआई आधारित निगरानी

  • राज्य की 190 चिन्हित बैंक शाखाओं पर एआई आधारित निगरानी होगी। संदिग्ध एटीएम पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
  • स्थानीय पुलिस नियमित निरीक्षण करेगी। इससे साइबर ठगों की गतिविधियों पर तेजी से कार्रवाई होगी।

1930 कॉल सेंटर का करेंगे दौरा

  • मुख्य सचिव ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए। बुधवार को बैंक प्रतिनिधि 1930 कॉल सेंटर का दौरा करेंगे।
  • वे शिकायत प्रक्रिया को नजदीक से समझेंगे। इससे पुलिस और बैंकों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

  • बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। बैंक शाखाओं में विशेष सहायता काउंटर बनाए जाएंगे।
  • ग्राहकों को केवल सत्यापित माध्यमों से केवाईसी सूचना दी जाएगी।

पीड़ितों को राशि वापसी होगी आसान

  • मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल और ग्रीवांस रिड्रेशल पोर्टल को और मजबूत किया जाएगा। इससे पीड़ितों को राशि जल्दी लौटाई जा सकेगी।
  • 50 हजार रुपये तक की राशि वापसी प्रक्रिया तेज होगी। अदालत के आदेश वाली राशि भी शीघ्र लौटाने का प्रयास होगा।

https://cybercrime.gov.in/Webform/Helpline.aspx

https://cybercrime.gov.in

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top