गाँवमंच डेस्क जयपुर
जयपुर, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा में पारित ‘पब्लिक एक्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026’ का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं के सपनों, उनकी वर्षों की कठिन मेहनत और निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक एवं दूरगामी कदम बताया है।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है
- कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए नए भारत में कोई स्थान नहीं है।
- उन्होंने कहा कि यह संशोधन विधेयक प्रतिभाशाली और मेहनतकश युवाओं के हितों की सुरक्षा का सशक्त संकल्प है।
पेपर लीक और नकल माफियाओं पर लगेगा अंकुश
- मुख्यमंत्री ने कहा कि नए प्रावधानों से पेपर लीक, नकल, संगठित परीक्षा माफियाओं और अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी एवं कठोर अंकुश लगेगा।
- इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता को और मजबूती मिलेगी।
- उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रत्येक विद्यार्थी और अभ्यर्थी के मन में यह विश्वास और अधिक प्रबल करेगा
- कि उसकी सफलता का आधार केवल योग्यता, क्षमता, अनुशासन और कठिन परिश्रम होगा, न कि किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्ट तंत्र।

सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता और
- जवाबदेही को शासन व्यवस्था का मूल आधार बनाया है।
- यह संशोधन विधेयक उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य शिक्षा और
- भर्ती प्रणाली में जनता का विश्वास मजबूत करना है।
- उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार सबसे बड़ी पूंजी हैं।
- इसलिए उनकी मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार्य नहीं हो सकता।
राजस्थान सरकार भी निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार भी प्रतियोगी परीक्षाओं
- को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- राज्य सरकार ने परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए हैं और भविष्य में भी इस दिशा में कार्य जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का जताया आभार
- मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार का हार्दिक अभिनंदन किया।
- उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश के करोड़ों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करने
- के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Edited by – Riddhima


