गाँवमंच डेस्क जयपुर
जयपुर, 30 जुलाई। देश के कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग की अग्रणी राष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स (FAIC) ने 6वें एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदर्शनी ‘केटरकॉन इंडिया 2026’ के आयोजन की घोषणा की है। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 1 से 3 अगस्त 2026 तक जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा किया जाएगा।
देशभर से जुटेंगे उद्योग जगत के विशेषज्ञ
इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर से हजारों कैटरिंग प्रोफेशनल्स, हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ, होटल व्यवसायी, बैंक्वेट संचालक, रेस्टोरेंट एवं कैफे संचालक, बेकरी विशेषज्ञ, डेयरी उद्यमी, खाद्य निर्माता, सप्लायर्स और सेवा प्रदाता भाग लेंगे।
सम्मेलन उद्योग जगत को ज्ञान-विनिमय, नेटवर्किंग, व्यापारिक सहयोग, नई तकनीकों के प्रदर्शन और उद्योग के भविष्य पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

पहली बार होंगे एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026
- कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 होगा।
- राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में 18 राज्यों के कैटरर्स
- को 16 विशिष्ट श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन कैटरर्स को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों का कहना है कि यह भारतीय कैटरिंग उद्योग में राज्यवार सम्मान का अब तक का सबसे व्यापक और प्रतिष्ठित प्रयास होगा, जिसका उद्देश्य नवाचार, गुणवत्ता, पेशेवर उत्कृष्टता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।
5,000 से अधिक सदस्यों वाला राष्ट्रीय संगठन
- एफएआईसी की स्थापना 26 सितंबर 2013 को मुंबई में हुई थी। वर्तमान में संगठन के 18 राज्यों में 5,000 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं।
- संस्था अपने मूल मंत्र ‘For the Caterers, By the Caterers’ के अनुरूप कैटरिंग उद्योग को संगठित करने,
- पेशेवर मानकों को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है।
- एफएआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा कि 6वां एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन एवं
- प्रदर्शनी 2026 संगठन की विकास यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव है।
- उन्होंने कहा कि एफएआईसी अवॉर्ड्स भारतीय कैटरिंग उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले
- पेशेवरों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
विशेषज्ञों के सेमिनार और तकनीकी कार्यशालाएं
- एफएआईसी के मानद वरिष्ठ महासचिव किरीट बुधदेव ने बताया कि अहमदाबाद (2014),
- मुंबई (2016), जयपुर (2018), गांधीनगर (2022) और हैदराबाद (2024) में आयोजित सफल अधिवेशनों
- के बाद यह छठा संस्करण उद्योग की निरंतर प्रगति और एकजुटता का प्रतीक है।
- तीन दिनों तक प्रतिनिधियों को विशेषज्ञ सेमिनार, तकनीकी कार्यशालाएं, बिजनेस नेटवर्किंग सत्र, पैनल डिस्कशन, उत्पाद प्रदर्शन
- और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सीखने और व्यवसाय विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।
डॉ. विवेक बिंद्रा का विशेष संबोधन
- सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण विश्वप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा का विशेष प्रेरक संबोधन होगा।
- वे उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता और व्यवसायिक विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
- इसके अतिरिक्त फूड सेफ्टी विशेषज्ञ डॉ. वी. पसुपति एफएसएसएआई (FSSAI) नियमों, ISO 22000, HACCP, GMP और GHP
- जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी सत्रों को संबोधित करेंगे,
- जिससे प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता प्रबंधन और वैश्विक मानकों की बेहतर समझ प्राप्त होगी।
जयपुर कैटरिंग एसोसिएशन संभाल रही आयोजन की जिम्मेदारी
- एफएआईसी के उपाध्यक्ष सुनील सोनखिया, जो जयपुर कैटरिंग एसोसिएशन की टीम के साथ आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं,
- ने कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी करना गर्व और जिम्मेदारी दोनों है।
- उन्होंने बताया कि आयोजन समिति पिछले कई महीनों से तैयारियों में जुटी हुई है और प्रयास है कि देशभर से आने वाले
- प्रतिनिधियों को राजस्थान की प्रसिद्ध मेहमाननवाजी, सांस्कृतिक विरासत और व्यावसायिक उत्कृष्टता का श्रेष्ठ अनुभव मिले।
500 से अधिक प्रदर्शक और 25 हजार व्यापारिक आगंतुक
- सम्मेलन के साथ आयोजित प्रदर्शनी में 500 से अधिक प्रदर्शक नवीनतम
- कमर्शियल किचन उपकरण, खाद्य उत्पाद, पेय पदार्थ, पैकेजिंग समाधान, सॉफ्टवेयर, लॉजिस्टिक्स सेवाएं और हॉस्पिटैलिटी तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।
- आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 25,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों
- के पहुंचने की संभावना है, जिससे यह भारत के कैटरिंग एवं फूड सर्विस उद्योग की सबसे बड़ी समर्पित प्रदर्शनियों में शामिल होगी।
लाइव कुकिंग, नेटवर्किंग और व्यापारिक अवसर
- प्रतिभागियों को नेटवर्किंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्याएं, मनोरंजन कार्यक्रम, उत्पाद लॉन्च, लाइव कुकिंग शो, पाक-कला प्रदर्शन
- तथा निर्माताओं, सप्लायर्स और उद्यमियों के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
- आयोजकों का मानना है कि एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन केवल एक द्विवार्षिक आयोजन नहीं,
- बल्कि भारतीय कैटरिंग उद्योग को मजबूत बनाने वाला राष्ट्रीय अभियान बन चुका है,
- जो सहयोग, ज्ञान-साझाकरण, नवाचार, गुणवत्ता मानकों और सतत व्यावसायिक विकास को नई दिशा दे रहा है।
- एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 की शुरुआत, व्यापक प्रदर्शनी, प्रतिष्ठित वक्ताओं की सहभागिता और
- देशभर से रिकॉर्ड भागीदारी के साथ केटरकॉन इंडिया 2026 भारतीय कैटरिंग उद्योग में
- नए मानक स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन साबित होने की उम्मीद है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Edited by – Riddhima


