गाँवमंच डेस्क भरतपुर
भरतपुर, 30 जुलाई। संत शिरोमणि सद्गुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से जयपुर आ रही मंगल कलश रथ यात्रा का राजस्थान–उत्तर प्रदेश सीमा स्थित ऊँचा नगला, भरतपुर में भव्य और श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मंगल कलश को सिर पर धारण कर यात्रा में सहभागिता की। संत गुरु रविदास जी महाराज के जयकारों, पुष्पवर्षा और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण के बीच राजस्थान की सीमा में मंगल कलश का प्रवेश अत्यंत भावपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण बन गया।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह और आस्था
- पवित्र कलश के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- श्रद्धालुओं का उत्साह संत गुरु रविदास जी महाराज के प्रति समाज की अटूट श्रद्धा,
- गहरी आस्था और उनके विचारों के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है।
- आयोजकों ने कहा कि काशी की पावन जन्मभूमि से राजस्थान पहुंची यह यात्रा संत गुरु रविदास जी महाराज के
- सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व और मानवता के शाश्वत संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी।
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
- कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक शैलेश दिगंबर सिंह,
- प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जी, बिहारी लाल जी, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल तथा
- भरतपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
समरसता और सामाजिक एकता का संदेश
- मंगल कलश रथ यात्रा को संत गुरु रविदास जी महाराज के उन आदर्शों से जोड़ा जा रहा है,
- जो समाज में भेदभाव मिटाने, समान अवसर, सामाजिक न्याय और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
- यात्रा के स्वागत में सहभागी सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और
- क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने कहा कि यह अभियान समाज
- में समरसता और सामाजिक एकता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Edited by – Riddhima


