Gaonmanch

राजस्थान कैबिनेट बड़े फैसले: वन स्टेट वन इलेक्शन और कृषि उद्योग नीति को मंजूरी

गांवमंच डेस्क, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का असर पंचायत चुनाव, कृषि, ऊर्जा, श्रमिक और उद्योग क्षेत्रों पर पड़ेगा। राजस्थान कैबिनेट बड़े फैसले राज्य की प्रशासनिक और आर्थिक दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं।

वन स्टेट वन इलेक्शन को मिली मंजूरी

  • कैबिनेट ने OBC आयोग समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दी। पंचायत राज और नगरीय निकाय चुनाव वन स्टेट वन इलेक्शन की अवधारणा पर कराने की तैयारी होगी।
  • पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में माना जा रहा है।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष फोकस

  • बैठक में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दो नई नीतियों का अनुमोदन हुआ।
  • G RAM जी योजना को भी मंजूरी दी गई। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में एग्रो इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देना चाहती है।
  • इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ऊर्जा और औद्योगिक परियोजनाओं को बढ़ावा

  • जैसलमेर में स्टार्च सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनियों को भूमि आवंटन की मंजूरी दी गई।
  • बीकानेर और जैसलमेर में तीन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सशर्त भूमि आवंटन भी स्वीकृत हुआ।

https://www.rajasthan.gov.in

https://cmo.rajasthan.gov.in

Edited by- Riddhima

Scroll to Top