गाँव मंच डेस्क, जयपुर में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा मिली है। PM ई-बस सेवा जयपुर के तहत 16 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को इन बसों को हरी झंडी दिखाकर राजधानी को समर्पित किया। यह पहल शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

क्लीन मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी विजन के तहत क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- उन्होंने बताया कि ये ई-बसें बिना धुएं और बिना अधिक आवाज के चलती हैं।
- इससे प्रदूषण कम होगा और शहर का वातावरण अधिक स्वच्छ बनेगा।

राजस्थान के 8 शहरों में शुरू हुआ संचालन
- राज्य सरकार ने ई-बस सेवा का विस्तार करते हुए जयपुर सहित राजस्थान के 8 शहरों में 110 पीएम ई-बसों का संचालन शुरू किया है।
- यह कदम शहरी परिवहन व्यवस्था को अधिक टिकाऊ और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- नई बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

पर्यावरण और स्वास्थ्य को मिलेगा लाभ



Edited by- Krishika Agarwal


