Gaonmanch

श्रवण सिंह बगड़ी का खाचरियावास पर पलटवार, बोले- राजनीतिक हताशा दिखा रहे कांग्रेस नेता

गांवमंच डेस्क,


जयपुर, 8 सितंबर 2026।
निकाय चुनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि खाचरियावास के बयान विकास और जनहित के मुद्दों पर आधारित नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शाते हैं।

श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस अपनी जमीन खिसकती देखकर बौखला गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो जनता से संवाद करने और सरकार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है। भाजपा का जनसंपर्क अभियान केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश और राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में जनता से संवाद का माध्यम बन रहा है।

‘केवल बयान देने से जनता का विश्वास वापस नहीं मिलता’

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल बयान देने से जनता का विश्वास वापस नहीं पाया जा सकता।
  • जनता ने कांग्रेस के शासन को देखा है और अब वह भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना कर रही है।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है,
  • जबकि कांग्रेस नेताओं की राजनीति लगातार आरोपों तक सीमित होती जा रही है।

शराब बांटने के आरोपों पर मांगे सबूत

  • प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा चुनाव के दौरान शराब बांटे जाने जैसे आरोपों पर श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा
  • कि इस तरह के गंभीर आरोप लगाना आसान है, लेकिन लोकतंत्र में आरोपों के साथ प्रमाण भी होना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि यदि खाचरियावास के पास कोई तथ्य, वीडियो, शिकायत या अन्य प्रमाण हैं
  • तो उन्हें संबंधित निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करना चाहिए।
  • बगड़ी ने कहा कि बिना प्रमाण के आरोप लगाना केवल चुनावी सनसनी पैदा करने की कोशिश है
  • और यदि कोई शिकायत या प्रमाण सामने आता है तो निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

‘निकाय चुनाव सरकार गिराने का चुनाव नहीं’

  • श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि निकाय चुनाव किसी सरकार को गिराने या मुख्यमंत्री बदलने का चुनाव नहीं है।
  • यह स्थानीय निकायों के विकास और कायाकल्प का चुनाव है।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी किया है
  • और पार्टी स्थानीय स्तर पर विकास के एजेंडे को लेकर जनता के बीच जा रही है।
  • उन्होंने दावा किया कि जनता अब ‘आरोपों की राजनीति नहीं, काम की राजनीति’ चाहती है।

कांग्रेस पहले अपने शासन का हिसाब दे: बगड़ी

  • भाजपा नेता ने प्रताप सिंह खाचरियावास पर व्यक्तिगत टिप्पणियों की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा
  • कि केवल मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करने से कांग्रेस की खोई हुई जमीन वापस नहीं आने वाली।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासन का हिसाब जनता को देना चाहिए
  • और उसके बाद भाजपा सरकार से सवाल पूछने चाहिए। बगड़ी ने कांग्रेस के पूर्व शासनकाल में भ्रष्टाचार,
  • अपराध और महिला अपराध को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।
  • उन्होंने दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण जोधपुर, करौली सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी
  • और हनुमान जयंती जैसे त्योहारों के दौरान पथराव और हिंसक घटनाएं बढ़ी थीं।
  • उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करने का काम किया है।

‘अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, कानून से ऊपर कोई नहीं’

  • श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति है कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो,
  • वह कानून से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है
  • और सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है।

जयपुर की समस्याओं पर कांग्रेस को घेरा

  • जयपुर की सड़कों, यातायात और अन्य समस्याओं को लेकर भी बगड़ी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इन मुद्दों पर केवल राजनीति करने के बजाय
  • यह बताना चाहिए कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद इन समस्याओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया।
  • उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि उसके शासनकाल में महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के लिए कौन से ठोस काम किए गए।

विकास के मुद्दे पर जनता करेगी फैसला: बगड़ी

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार विकास, सुशासन
  • और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
  • उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और भाजपा के विकास के एजेंडे के बीच अपना फैसला खुद करेगी।
  • बगड़ी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा के विकास के एजेंडे पर मुहर लगाएगी।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

https://rajasthan.gov.in

https://sec.rajasthan.gov.in

Edited by – Riddhima

Scroll to Top