जयपुर। ऑल राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आगामी UFBU हड़ताल को लेकर स्पष्ट किया है कि राजस्थान में सहकारी बैंकों की शाखाएं और मुख्य कार्यालय 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को हड़ताल के दौरान बंद रहेंगे। यूनियन के प्रांतीय महासचिव और ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।

सहकारी बैंकों के खुले रहने की खबर को बताया गलत
- सूरज भान सिंह आमेरा ने कहा कि उनके संज्ञान में कुछ ऐसे संदेश आए हैं,
- जिनमें NAFCUB और अन्य फेडरेशनों के बयानों का हवाला देते हुए दावा किया जा रहा है
- कि सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित UFBU हड़ताल के दौरान खुले और संचालित रहेंगे।
- यूनियन ने इन संदेशों को गलत और भ्रामक बताते हुए कहा है कि राजस्थान में उसकी इकाई के संदर्भ में इस तरह की जानकारी सही नहीं है।
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होने का दावा
- प्रेस नोट के अनुसार, ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन
- (AICBEF), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) की संबद्ध इकाई है और UFBU का हिस्सा है।
- यूनियन के मुताबिक, पांच दिवसीय बैंक सप्ताह, बैंकों में भर्ती तथा सरकार की श्रमिक नीतियों
- के विरोध में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल में पूरी तरह भाग लेने का निर्णय लिया गया है।
- यूनियन ने कहा कि इसी निर्णय के तहत राजस्थान में Apex Bank, CCB, SLDB, PLDB
- और UCB की सभी शाखाएं तथा मुख्य कार्यालय हड़ताल की अवधि में बंद रहेंगे।
हड़ताल के दौरान बैंकिंग कार्य नहीं करने की बात
- ऑल राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अनुसार
- हड़ताल की अवधि में संबंधित संस्थानों में कोई कार्य नहीं किया जाएगा और सभी कार्मिक हड़ताल पर रहेंगे।
- यूनियन ने अपने सदस्यों से अपील की है कि सहकारी बैंकों के खुले रहने से संबंधित विपरीत दावे करने वाले संदेशों पर ध्यान न दें।
पांच दिवसीय बैंक सप्ताह और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन
- प्रेस नोट में यूनियन ने पांच दिवसीय बैंक सप्ताह, बैंक कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार
- और अन्य मांगों को लेकर चल रहे UFBU के राष्ट्रीय आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की है।
- सहकारी बैंक कर्मचारियों के संगठन ने अपने सदस्यों से UFBU के आह्वान के अनुरूप तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Edited by – Riddhima


