Gaonmanch

जयपुर में 16 अक्टूबर को होगा प्रवासी राजस्थानी संवाद, CM भजनलाल शर्मा करेंगे चर्चा

जयपुर, 15 अक्टूबर। राजस्थान में प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ जुड़ाव मजबूत करने और राज्य में निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर को जयपुर के RIC झालाना में ‘प्रवासी राजस्थानी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान तथा DoRA की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश के चैप्टर प्रेसिडेंट्स और प्रवासी राजस्थानी (NRR) प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद

  • कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा
  • तथा जयपुर के महापौर सुनील कोठारी भी उपस्थित रहेंगे।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार और देश-विदेश में रहने वाले राजस्थानियों के बीच संवाद को अधिक प्रभावी और संस्थागत बनाना है।

राजस्थान फाउंडेशन के 40 चैप्टर्स की भागीदारी

  • इस संवाद में राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर प्रेसिडेंट्स और प्रवासी राजस्थानी प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे।
  • वहीं, अन्य प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
  • देश-विदेश में फैले राजस्थान फाउंडेशन के 40 चैप्टर्स का नेटवर्क इस कार्यक्रम को राज्य सरकार
  • और प्रवासी राजस्थानी समुदाय के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
  • कार्यक्रम में DoRA के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल स्वागत उद्बोधन देंगे।
  • वे कार्यक्रम की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए राज्य सरकार की नई पहलों, नीतियों और प्रवासी राजस्थानियों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।

राजस्थान में निवेश और MoUs के क्रियान्वयन पर होगी चर्चा

  • ‘प्रवासी राजस्थानी संवाद’ के दौरान प्रदेश में प्रवासी समुदाय
  • और निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर चर्चा होगी।
  • इसके साथ ही विभिन्न समझौता ज्ञापनों (MoUs) को धरातल पर तेजी से लागू करने के प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
  • प्रवासी राजस्थानी प्रतिनिधि प्रदेश में अपनी सामाजिक और आर्थिक सहभागिता बढ़ाने को लेकर सुझाव साझा करेंगे।
  • चर्चा में राजस्थान के साथ बेहतर जुड़ाव, निवेश के अवसर, सहयोग और राज्य के विकास में प्रवासी समुदाय के योगदान जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 से पहले संवाद की पहल

  • यह कार्यक्रम 10 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के दूसरे संस्करण से पहले
  • प्रवासी समुदाय के साथ संपर्क और संवाद बढ़ाने की पहल है।
  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य आयोजन से पहले 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट
  • और 9 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • इन आयोजनों के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
  • प्रवासी राजस्थानी संवाद के जरिए राज्य सरकार और प्रवासी समुदाय के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा राजस्थान में निवेश
  • और सामाजिक सहभागिता के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।

गांवमंच डेस्क

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

https://rajasthan.gov.in

Edited by – Riddhima

Scroll to Top