Gaonmanch

बाबूलाल गुप्ता तीन साल के लिए FAIFDA के अध्यक्ष निर्वाचित, मंडी शुल्क 0.50% करने की मांग

गांव मंच डेस्क, जयपुर/नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फूडग्रेन डीलर्स एसोसिएशन्स (FAIFDA) के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर मुकुंद मिश्रा और कोषाध्यक्ष पद पर गोपालदास अग्रवाल चुने गए।

सभी राज्यों में मंडी शुल्क 0.50% करने की मांग

नई दिल्ली स्थित फैडरेशन के कार्यालय में आमसभा आयोजित हुई। इसमें 18 राज्यों के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कृषि मंडी विपणन अधिनियम और उसके नियमों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने सभी राज्यों में मंडी सेस की समान दर लागू करने की मांग की। उन्होंने इसकी अधिकतम सीमा 0.50 प्रतिशत निर्धारित करने का सुझाव दिया।

FSSAI की कार्रवाई और प्रयोगशालाओं की कमी पर चिंता

बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने खाद्य पदार्थों की जांच के लिए पर्याप्त प्रयोगशालाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि जांच सुविधाओं की कमी से व्यापारियों और किसानों को परेशानी होती है।

खाद्य पदार्थों पर GST में राहत की मांग

  • फैडरेशन ने केंद्र सरकार के दो GST स्लैब संबंधी सुधारों की सराहना की।
  • साथ ही, तिलहन और मसालों पर GST समाप्त करने की मांग रखी।
  • प्रतिनिधियों ने खाद्य पदार्थों को शून्य GST श्रेणी में रखने का सुझाव दिया।
  • उन्होंने कपास कारोबार और जिनिंग इकाइयों से जुड़े रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) को खत्म करने की मांग भी की।

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक GST पोर्टल

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top