Gaonmanch

खनन क्षेत्र में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, देशभर में हासिल किया पहला स्थान

गांव मंच डेस्क, राजस्थान ने खनन क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य ने खनिज ब्लॉकों की नीलामी और संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने इसकी सराहना की।

140 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी

केंद्रीय खान मंत्रालय ने सोमवार को उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की। इसमें देशभर के खनिज ब्लॉकों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी शामिल हुए। उन्होंने राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

  • इस उपलब्धि से राजस्थान के खनन क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
  • नए निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
  • खनिज आधारित उद्योगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • बैठक में देश के 10 प्रमुख खनन राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।
  • सभी राज्यों में खनन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

14 ब्लॉकों में खनन शुरू करने की तैयारी

राजस्थान ने खनन संचालन के निर्धारित लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य में 11 ब्लॉकों के संचालन का लक्ष्य निर्धारित था। इसके मुकाबले 14 ब्लॉकों को सभी आवश्यक अनुमतियां मिल चुकी हैं। इन ब्लॉकों की लीज डीड की कार्रवाई भी पूरी हो गई है।

प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस वाले ब्लॉकों में भी राजस्थान प्रथम

राजस्थान ने प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया है। देश के 10 प्रमुख खनन राज्यों में राजस्थान सबसे आगे रहा। राज्य ने ऐसी सुविधा वाले सर्वाधिक 8 ब्लॉकों की नीलामी की है।

https://mines.gov.in

https://parivesh.nic.in

Edited by- Riddhima

Scroll to Top