गांव मंच डेस्क, राजस्थान की राजधानी जयपुर में हवाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया शिला पूजन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भूमि पूजन समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिला पूजन कर इन्हें भवन की नींव में स्थापित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हवन में पूर्णाहुति देकर निर्माण कार्य की शुभ शुरुआत की।

आधुनिक परिवहन सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में इस परियोजना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन का भूमि पूजन नहीं है। यह राजस्थान की परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे आवागमन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
भूमि पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन स्टेट टर्मिनल भवन के प्रतीकात्मक मॉडल को देखा। इसके साथ ही साइट प्लान का भी अवलोकन किया।

कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Edited by- Krishika Agarwal


