Gaonmanch

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026, 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट, 10 को जयपुर में मुख्य कार्यक्रम

जयपुर, 14 नवंबर 2026। राजस्थान में प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को इस आयोजन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। प्रवासी राजस्थानी दिवस उनके लिए अपनी जन्मभूमि से जुड़ने और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर तथा निवेश की संभावनाओं को करीब से जानने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश और विदेश में रहने वाले राजस्थानियों को प्रदेश की उपलब्धियों और विकास की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें और आयोजन को प्रभावी एवं यादगार बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें।

शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत,
  • समृद्ध कला-संस्कृति और स्थापत्य कला की अनूठी पहचान हैं।
  • इन ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
  • इसी उद्देश्य से प्रवासी राजस्थानी दिवस के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत
  • 8 दिसंबर को झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट आयोजित की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन से सीकर, झुंझुनूं और चूरू के प्रमुख प्रवासी राजस्थानियों, उद्योगपतियों
  • और हवेली मालिकों को जोड़ा जाए। इससे शेखावाटी की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने
  • और क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी।

9 दिसंबर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या, 10 को मुख्य कार्यक्रम

  • प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 के तहत जयपुर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट के बाद 9 दिसंबर को जयपुर स्थित राजस्थान
  • इंटरनेशनल सेंटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
  • इसके बाद 10 दिसंबर को जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में प्रवासी
  • राजस्थानी दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • इन आयोजनों के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की कला, संस्कृति, परंपराओं
  • और विकास की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

देश-विदेश के विशेषज्ञों की भागीदारी पर जोर

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासी राजस्थानी दिवस के कार्यक्रमों में देश
  • और विदेश के विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आयोजन में शामिल होने वाले प्रवासी राजस्थानियों
  • और अन्य अतिथियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
  • उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक जुड़ाव तक सीमित नहीं होना चाहिए,
  • बल्कि इसके माध्यम से राजस्थान में निवेश, उद्योग, पर्यटन और विकास के नए अवसरों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारी रहे मौजूद

  • प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित इस उच्चस्तरीय
  • बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

https://rajasthan.gov.in/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top