Gaonmanch

राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग पर सख्त हुए स्वास्थ्य मंत्री, जीरो टॉलरेंस के निर्देश

जयपुर, 16 नवंबर। राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की घटनाओं को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों के साथ रैगिंग, दुर्व्यवहार और किसी भी प्रकार का मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने सभी मेडिकल कॉलेजों को रैगिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा कि रैगिंग के मामलों में दोषी विद्यार्थियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। यदि किसी संस्थान में रैगिंग की घटना सामने आती है और जांच में प्रशासन की उदासीनता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल कॉलेजों में एंटी रैगिंग एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश

  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (राजमेस) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं
  • कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एंटी रैगिंग एक्शन प्लान की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए।
  • उन्होंने कहा कि रैगिंग से जुड़ी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उस पर तत्काल निष्पक्ष जांच शुरू की जाए।
  • वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा जूनियर विद्यार्थियों को परेशान करना, उन पर अनुचित दबाव बनाना,
  • देर रात तक जगाना, जबरन गतिविधियां करवाना या अपमानित करना गंभीर अनुशासनहीनता है।

पीड़ित विद्यार्थियों की पहचान रखी जाएगी गोपनीय

  • मंत्री ने निर्देश दिए कि रैगिंग की शिकायतों की जांच के दौरान पीड़ित विद्यार्थियों की पहचान
  • और उनके परिवार से जुड़ी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाए।
  • शिकायत दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को डराने-धमकाने या शिकायत वापस लेने के
  • लिए दबाव बनाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी भी विद्यार्थी के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

सीसीटीवी कैमरों और छात्रावासों की होगी नियमित निगरानी

  • रैगिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मेडिकल कॉलेजों के परिसर, छात्रावासों
  • और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • किसी भी शिकायत की स्थिति में संबंधित सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाएगा,
  • ताकि समयबद्ध तरीके से जांच पूरी की जा सके।
  • इसके अलावा छात्रावास वार्डन, सुरक्षा कर्मियों और संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

एंटी रैगिंग कमेटी और स्क्वॉड को सक्रिय रखने के निर्देश

  • स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मेडिकल कॉलेजों में एंटी रैगिंग कमेटी और एंटी रैगिंग स्क्वॉड को सक्रिय रखने पर जोर दिया।
  • उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से नियमित रूप से गोपनीय बातचीत की जाए, ताकि उनकी समस्याओं और शिकायतों का समय रहते पता लगाया जा सके।
  • नए विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग करने और उन्हें रैगिंग की शिकायत दर्ज कराने के उपलब्ध माध्यमों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लापरवाही मिलने पर कॉलेज प्रशासन पर होगी कार्रवाई

  • गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कॉलेज प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
  • भविष्य में किसी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना सामने आती है और जांच में प्रशासन की लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है,
  • तो संबंधित कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शिक्षा और संस्कार के केंद्र हैं।
  • प्रत्येक विद्यार्थी को संस्थान में सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण मिलना चाहिए।
  • विद्यार्थियों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

https://www.antiragging.in/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top