- जयपुर, 20 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी
- क्रियान्वयन में राजस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश ने योजना के विशेष अभियान
- के तहत ऋण वितरण में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
- इस उपलब्धि के लिए राजस्थान को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर
- और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राजस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया।
- राज्य की ओर से राज्य मिशन निदेशक प्रतीक जुईकर ने पुरस्कार ग्रहण किया।

2.48 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को मिला योजना का लाभ
- पीएम स्वनिधि योजना राजस्थान के तहत अब तक प्रदेश के 2.48 लाख से
- अधिक पथ विक्रेताओं को 3.30 लाख ऋण वितरित किए जा चुके हैं।
- इन ऋणों की कुल राशि 482.92 करोड़ रुपये है। योजना के माध्यम से शहरी
- पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है,
- जिससे वे अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें और कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरी कर सकें।
- इस पहल से रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है।
शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर
- पीएम स्वनिधि योजना में राजस्थान को मिला राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश में योजना के बेहतर क्रियान्वयन
- और विशेष अभियान के दौरान किए गए प्रयासों का परिणाम है।
- राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक शहरी पथ विक्रेताओं को संस्थागत ऋण सुविधाओं से जोड़ना और उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने
- और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
- राजस्थान की यह उपलब्धि प्रदेश में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/
Edited by – Riddhima


