Gaonmanch

भारत की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च, पोल्ट्री किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

गांव मंच डेस्क, भारत ने पशु स्वास्थ्य और पोल्ट्री क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश को पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन मिल गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका लोकार्पण किया। यह वैक्सीन मुर्गियों को खतरनाक बर्ड फ्लू से बचाने में मदद करेगी।

भोपाल में हुआ स्वदेशी वैक्सीन का लोकार्पण

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 नवंबर को वैक्सीन समर्पित की। इसका आयोजन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। इस वैक्सीन को ICAR-NIHSAD के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। संस्थान का पूरा नाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीजेज है।

केवल 1 से 2 रुपये होगी वैक्सीन की कीमत

इस वैक्सीन की कीमत किसानों के लिए काफी किफायती रखी गई है। इसकी एक खुराक की कीमत 1 से 2 रुपये होगी। इससे छोटे पोल्ट्री किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। कम कीमत के कारण टीकाकरण का खर्च कम हो सकता है।

भारत में 500 से ज्यादा बर्ड फ्लू संक्रमण

  • भारत में पहला बर्ड फ्लू संक्रमण वर्ष 2006 में सामने आया था।
  • यह मामला महाराष्ट्र के नवापुर में दर्ज किया गया था।
  • इसके बाद देश में कई बड़े संक्रमण फैल चुके हैं।
  • वर्ष 2006 से अब तक 500 से अधिक मामले सामने आए हैं।

https://indianexpress.com

https://www.pib.gov.in

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top