पाली, 8 सितंबर 2026। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पाली में रोड शो के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपनी आंखें मूंदे रखीं। अब कांग्रेस नेता बेवजह आरोपों की राजनीति कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दो साल के कामकाज का प्रतिवेदन विधानसभा में प्रस्तुत किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने विकास कार्यों पर बहस करने के बजाय सदन से भागना पसंद किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के दो साल के काम कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से कई गुना अधिक हैं।

कांग्रेस ने वर्षों तक राजस्थान का विकास रोका: भजनलाल शर्मा
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही,
- लेकिन आचार संहिता के नाम पर प्रदेश के विकास कार्यों को वर्षों तक रोकती रही।
- उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राजस्थान को विकास की नई दिशा में आगे ले जा रही है।
- मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे ढाई वर्ष में ही पूरे कर दिए हैं।
- उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का जनता को जवाब देना चाहिए।
‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना
- मुख्यमंत्री ने वन स्टेट-वन इलेक्शन के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जब
- भाजपा सरकार ने एक साथ चुनाव कराने की दिशा में कदम बढ़ाया तो कांग्रेस नेताओं ने इसे असंभव बताया था।
- उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में लगातार अलग-अलग समय पर निकाय और पंचायत चुनाव होते रहे,
- जिससे सरकारी संसाधनों के साथ-साथ जनता की गाढ़ी कमाई भी खर्च होती थी।
- भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने वन स्टेट-वन
- इलेक्शन की दिशा में आगे बढ़कर यह साबित किया है कि कांग्रेस के दावे गलत थे।
बिजली, रोडवेज और डेयरी को लेकर गिनाईं उपलब्धियां
- मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बिजली, रोडवेज, डेयरी और सहकारिता समेत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
- उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और सुशासन के आधार पर व्यवस्था को आगे बढ़ा रही है।
- उन्होंने कहा कि राजस्थान अब दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में पहुंच गया है।
- रोडवेज के संबंध में उन्होंने बताया कि 1,000 बसें खरीदी जा चुकी हैं और 1,000 नई बसें और लाई जा रही हैं।
- डेयरी क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूध का उत्पादन 34 लाख लीटर से बढ़कर 47 लाख लीटर हो गया है।
पेपरलीक को लेकर भी कांग्रेस पर हमला
- मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां
- और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।
- उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय लगातार पेपरलीक की घटनाएं होती थीं।
- इसके विपरीत भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में बिना पेपरलीक के 1 लाख 89 हजार सरकारी नौकरियां देने का काम किया है।
- मुख्यमंत्री के अनुसार अब तक 1 लाख 22 हजार परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं,
- जबकि करीब 70 हजार पदों पर नई भर्तियां भी निकाली गई हैं।
कार्यकर्ताओं के साथ की चुनावी रणनीति पर चर्चा
- पाली में रोड शो के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
- इस दौरान उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
- मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों से संवाद करें
- और भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
रोड शो में ये नेता रहे मौजूद
- मुख्यमंत्री के पाली दौरे के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पी.पी. चौधरी, केंद्रीय पर्यवेक्षक संगीता यादव,
- पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण
- के मतदान से ठीक पहले मुख्यमंत्री का यह रोड शो भाजपा के चुनावी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Edited by- Riddhima


