Gaonmanch

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण: गुवाहाटी पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

गावं मंच डेस्क, गुवाहाटी/जयपुर, 12 मई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को गुवाहाटी में आयोजित असम के मुख्यमंत्री के डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस भव्य आयोजन में उन्होंने नई सरकार को बधाई दी।

डबल इंजन सरकार से विकास की उम्मीद

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में असम की यह डबल इंजन सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी और राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पीएम मोदी

देश के दिग्गज नेता रहे मौजूद

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई बड़े राजनेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विभिन्न सदस्य
  • विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री ने डॉ. सरमा के साथ-साथ शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राजस्थान में पंचायतों, ग्राम सभाओं और ग्रामीण योजनाओं से जुड़ी ताज़ा खबरें गाँव मंच के पंचायत सेक्शन में भी उपलब्ध हैं।

नोट:- यह विचार लेखक पत्रकार अंकित तिवारी Ankit Tiwari के है।

Scroll to Top