गाँव मंच डेस्क, जयपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा जयपुर शहर निकाय चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई। यह बैठक जयपुर शहर जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन की रणनीति
- बैठक में संगठन के प्रत्येक स्तर पर बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
- कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा हुई। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही गई।
- वार्ड स्तर पर प्रभावी प्रबंधन की जरूरत बताई गई। नेताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।
- जनता तक सरकार के विकास कार्य पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
- जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहा।
बी.एल. संतोष ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
- भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष बैठक में शामिल हुए।
- उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया। उन्होंने भाजपा की कार्यपद्धति को संगठन की ताकत बताया।
- उन्होंने पूर्व योजना और पूर्ण योजना पर जोर दिया। संतोष ने हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने की बात कही।
मीडिया और सोशल मीडिया रणनीति पर जोर

बैठक में मीडिया रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। जमीनी जनसंपर्क और डिजिटल प्रचार में तालमेल की बात हुई। स्थानीय मुद्दों पर तथ्यात्मक संवाद को जरूरी बताया गया। सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार की रणनीति भी बनी। भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया गया।
Edited by- Riddhima


