गांव मंच, राजस्थान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। सरकार का फोकस किसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन पर केंद्रित है।
किसानों को 9 हजार रुपए तक सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार जहां किसानों को 6,000 रुपए देती है, वहीं राज्य सरकार 3,000 रुपए अतिरिक्त जोड़ रही है।
कुल मिलाकर किसानों को ₹9,000 प्रति वर्ष मिल रहे हैं।
हाल ही में जारी 22वीं किस्त में
66.76 लाख से अधिक किसानों को लाभ
1,355 करोड़ से अधिक राशि सीधे खातों में ट्रांसफर
राज्य सरकार ने इस राशि को भविष्य में ₹12,000 तक बढ़ाने का लक्ष्य भी तय किया है।
कृषि और पशुपालन को मजबूत आधार
कृषि बजट 2026-27: ₹1.19 लाख करोड़
गेहूं खरीद पर ₹150 प्रति क्विंटल बोनस
78 लाख किसानों को ₹50,000 करोड़ से अधिक ब्याज मुक्त फसली ऋण
फसल बीमा के तहत ₹6,473 करोड़ क्लेम वितरित
प्रमुख योजनाएं
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना
16 लाख+ पशुओं का मुफ्त बीमा
राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना
पशुपालकों को ₹1 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण
536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन गांवों में सक्रिय
ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव
विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत
रोजगार गारंटी
100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन
फोकस: जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका आधारित कार्य
उद्देश्य: टिकाऊ रोजगार और दीर्घकालिक ग्रामीण विकास
किसान और मजदूर दोनों के हित सुरक्षित
बुवाई और कटाई के समय मजदूर खेतों में काम कर सकेंगे
इसके लिए 60 दिन की विराम अवधि तय
कुल 125 दिन रोजगार का अधिकार सुरक्षित रहेगा
ग्राउंड पर असर
50,000+ करोड़ का ऋण वितरण
लाखों किसानों को सीधा लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर
राजस्थान में लागू ये पहलें किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रही हैं।


