गांव मंच डेस्क,जयपुर में पर्यावरण महाकुंभ 2026 का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 27 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन जेएलएन मार्ग स्थित ऑडिटोरियम, कनोडिया पीजी महिला महाविद्यालय में होगा। इसके साथ राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026 भी प्रदान किए जाएंगे।
स्थानीय पौधों के संरक्षण पर रहेगा जोर
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:15 बजे होगी। सबसे पहले पंजीकरण और बीज बॉक्स वितरण होगा। इसमें विलुप्त होती स्थानीय प्रजातियों के बीज वितरित किए जाएंगे। इसके बाद हल्दीघाटी की पवित्र मिट्टी से तिलक होगा। दोपहर 1:55 बजे अतिथियों का आगमन होगा। इस दौरान पुष्प वर्षा भी की जाएगी। दोपहर दो बजे राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत होगा।
पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ होगा संवाद
दोपहर 2:05 बजे पर्यावरण कार्यकर्ता संवाद आयोजित होगा। इसमें जयपुर घोषणा पत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 2:55 बजे वीडियो संदेश दिखाया जाएगा। तीन बजे दीप प्रज्वलन होगा। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति भी होगी।
ग्रीन बचपन अभियान का दिया जाएगा परिचय

- कार्यक्रम में ग्रीन बचपन अभियान का परिचय दिया जाएगा।
- इसके साथ नक्सल ग्रीन मिशन की जानकारी भी दी जाएगी।
- शाम 3:30 बजे राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार आयोजित होंगे।
- इसके बाद विशिष्ट अतिथियों के संबोधन होंगे।
- शाम 4:40 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन होगा।
- 4:50 बजे धन्यवाद ज्ञापन किया जाएगा।
https://shreekalpatarusansthan.org
Edited by- Krishika Agarwal


