जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान को भारतीय इतिहास की महान घटना बताया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब भारतीयों को कष्ट देकर उनका धैर्य तोड़ना चाहता था। उसका उद्देश्य लोगों को धर्म छोड़ने के लिए मजबूर करना था। लेकिन गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। इससे औरंगजेब के मंसूबे विफल हो गए।

राजस्थान विश्वविद्यालय में हुआ विशेष व्याख्यान
- डॉ. कृष्ण गोपाल सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
- यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया।
- इसका आयोजन श्री गुरु गोविंदसिंह चेयर फॉर नेशनल इंटीग्रेशन एंड सिख स्टडीज
- और भारतीय अभ्युत्थान समिति, राजस्थान ने संयुक्त रूप से किया।
गुरु परंपरा ने जगाई आध्यात्मिक चेतना
- डॉ. कृष्ण गोपाल ने गुरु नानकदेव के जीवन और भारत भ्रमण का उल्लेख किया।
- उन्होंने कहा कि गुरु नानकदेव के प्रभाव से देशभर में आध्यात्मिक चेतना की लहर उठी।
- यह चेतना भारत के लिए रक्षा कवच बनी। इसी परंपरा को गुरु हरगोविंद ने आगे बढ़ाया।
- उन्होंने धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।
- इसके बाद गुरु तेग बहादुर ने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
- डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि इसी महान बलिदान के कारण गुरु तेग बहादुर को “हिंद की चादर” कहा जाता है।
सामाजिक एकता पर दिया जोर
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रूपिंदर सिंह रहे।
- उन्होंने गुरुजनों की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
- उन्होंने गुरु तेग बहादुर के करुणा और प्रेम के संदेश को महत्वपूर्ण बताया।
- उन्होंने कहा कि इन मूल्यों से सामाजिक समरसता और एकता मजबूत हो सकती है।
- विशिष्ट अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु कल्पना कटेजा ने गुरु परंपरा को भारत की महान विरासत बताया।
- उन्होंने विश्व एकता के लिए गुरुजनों की शिक्षाओं के महत्व को रेखांकित किया।
डॉक्यूमेंट्री का हुआ प्रदर्शन
- कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई।
- इस दौरान गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित संक्षिप्त एनिमेटेड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
- कार्यक्रम के अंत में भारतीय अभ्युत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र अग्रवाल ने अतिथियों
- और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Edited by – Riddhima


