गांव मंच डेस्क, जयपुर, 15 नवंबर। गुलाबी नगरी जयपुर अपने 300वें स्थापना वर्ष को खास अंदाज में मना रही है। इसी कड़ी में पहला जयपुर डिजाइन फेस्टिवल (JDF) आयोजित होगा। तीन दिवसीय फेस्टिवल का आगाज 16 नवंबर से होगा। इसका आयोजन जवाहर कला केंद्र में किया जाएगा।
राजस्थान पर्यटन और जवाहर कला केंद्र का सहयोग
जयपुर डिजाइन फेस्टिवल का आयोजन एसोसिएशन ऑफ डिजाइनर्स ऑफ इंडिया (ADI) करेगा। इसकी पहल एडीआई जयपुर चैप्टर ने की है। राजस्थान टूरिज्म और जवाहर कला केंद्र सहयोगी संस्थान हैं। फेस्टिवल का उद्देश्य जयपुर की विरासत को नई पहचान देना है।

गणेश वंदना से होगा फेस्टिवल का शुभारंभ
फेस्टिवल की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से होगी। उद्घाटन समारोह में ‘द प्रियरंग प्रोजेक्ट’ विशेष प्रस्तुति देगा। कलाकार ‘महागणपतिम’ की आकर्षक प्रस्तुति पेश करेंगे। इसका निर्देशन और कोरियोग्राफी दीप्ती कोठरी ने की है। इसमें पारिधि कनोडिया, काव्या शाह और स्वरा कोठारी शामिल होंगी।

- फेस्टिवल से पहले सेंट्रल पार्क में स्वच्छता अभियान आयोजित हुआ।
- इसका आयोजन कर्तव्य फाउंडेशन और जेडीए ने किया।
- इसमें शहरवासियों और डिजाइन प्रेमियों ने भाग लिया।
- स्वयंसेवकों ने बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित किया।
- इस पहल में संदीप ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
- जेडीएफ की ओर से मीनाक्षी सिंह, गीतांजलि कासलीवाल शामिल रहीं।
- आयुष कासलीवाल, लीला बोर्डिया और उर्वशी भाटी भी मौजूद रहीं।
- अनुराग शर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी योगदान दिया।
https://jkk.artandculture.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


