जयपुर। जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को नगर निगम मुख्यालय, लालकोठी में महापौर सुनील कोठारी और जयपुर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के बाजारों के विकास, सफाई व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

अवैध फ्लेक्स और पोस्टर पर लगेगी रोक
बैठक में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सेनी ने शहर को फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर मुक्त बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जयपुर की ऐतिहासिक पहचान और सुंदरता बनाए रखने के लिए परकोटे सहित पूरे शहर में अवैध विज्ञापनों पर रोक लगनी चाहिए।
इस पर महापौर सुनील कोठारी ने आश्वासन दिया कि शहर में अनधिकृत फ्लेक्स और पोस्टर नहीं लगाने दिए जाएंगे।
बाजारों में शौचालय और पार्किंग व्यवस्था होगी बेहतर
बैठक में बाजारों में सुलभ शौचालयों की व्यवस्था सुधारने पर भी चर्चा हुई। महापौर ने बताया कि पुराने शौचालयों की मरम्मत और जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार नए शौचालय भी बनाए जाएंगे। इसके लिए पार्षदों, निगम अधिकारियों और व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों की कमेटी गठित की जाएगी।
इसके अलावा बाजारों में बेहतर पार्किंग, सफाई और अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर भी सहमति बनी।
व्यापार मंडलों ने लिया स्वच्छ बाजारों का संकल्प
बैठक में उपस्थित व्यापार मंडलों ने अपने बाजारों को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। इसके तहत व्यापारी अवैध पोस्टर और बैनर नहीं लगाएंगे, अतिक्रमण नहीं करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकेंगे।
साथ ही बाजारों की सफाई और बेहतर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने में नगर निगम का सहयोग करेंगे।
जयपुर के 300 वर्ष पूरे होने पर 18 नवंबर को आयोजन
- महापौर सुनील कोठारी ने जानकारी दी कि जयपुर के 300 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 18 नवंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- इनमें जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारी और विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
सुरक्षा और बाजार विकास के मुद्दों पर भी चर्चा
- बैठक में शुद्ध पेयजल, प्याऊ, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन सुविधाएं, महिला सुरक्षा, यातायात
- और फुटपाथों के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
- इसके अलावा रामलीला मैदान को पार्किंग और सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोग करने, नाइट मार्केट विकसित करने
- तथा त्योहारों के दौरान युवा एवं महिला उद्यमियों के लिए विशेष मार्केट जोन बनाने के सुझाव भी रखे गए।
महापौर का किया सम्मान
- इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को देश में प्रथम स्थान दिलाने पर
- महापौर सुनील कोठारी का स्वागत और सम्मान किया गया।
- साथ ही दीपावली पर नगर निगम द्वारा आयोजित ड्रोन शो और विशाल आतिशबाजी कार्यक्रम के लिए महापौर
- एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।
- महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि जयपुर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना केवल नगर निगम की नहीं,
- बल्कि प्रत्येक व्यापारी की भी जिम्मेदारी है। वहीं महामंत्री सुरेश सेनी ने निगम को महासंघ की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में ये प्रतिनिधि रहे मौजूद
- बैठक में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सेनी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता
- सहित विभिन्न बाजारों के व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- इनमें राजेंद्र गुप्ता, नीरज लुहारिया, अमित जोशी, कपिल जोशी, ओमप्रकाश जायसवाल, अजय अग्रवाल, सुरेश लसकरी,
- अचल जैन, पंकज शर्मा, दीपक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पार्षद विमल अग्रवाल, विष्णु जायसवाल और आईटी चेयरपर्सन निशिता सुरोलिया शामिल रहे।
- महासंघ ने संकल्प लिया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जयपुर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, अतिक्रमण मुक्त
- और व्यापार के अनुकूल आदर्श शहर बनाया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
Edited by – Riddhima


