गांव मंच डेस्क, जयपुर के प्रसिद्ध एम.आई. रोड बाजार में दीपावली का उत्सवी माहौल नजर आया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार, 4 नवंबर को दीपावली रोशनी का शुभारंभ किया। उनके बटन दबाते ही पूरा बाजार रोशनी से जगमगा उठा।
मुख्यमंत्री ने किया दीपावली रोशनी का शुभारंभ
ख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जयपुर के एम.आई. रोड पहुंचे। यहां उन्होंने दीपावली की सजावट और रोशनी का विधिवत शुभारंभ किया। जैसे ही मुख्यमंत्री ने बटन दबाया, पूरा एम.आई. रोड रोशनी से नहा उठा। रंग-बिरंगी रोशनी ने बाजार की सुंदरता बढ़ा दी।

मुख्यमंत्री ने आमजन को दी दीपावली की शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों के साथ आत्मीयता से संवाद किया।

व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस आयोजन में कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एम.आई. रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने दीपावली की सजावट और रोशनी का आनंद लिया।


https://www.tourism.rajasthan.gov.in
https://jaipur.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


