- गांव मंच डेस्क, जयपुर 3 से 5 जुलाई तक जेम्स और ज्वेलरी उद्योग का बड़ा केंद्र बनेगा।
- सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में JAS-2026 आयोजित होगा। यह देश के सबसे बड़े B2B ज्वेलरी आयोजनों में शामिल है।
- शो में जयपुर की रंगीन रत्नों और जड़ाऊ आभूषणों की खास पहचान दिखेगी।
देश-विदेश के खरीदारों और उद्योग दिग्गजों का होगा संगम
- इस शो में देशभर से 2000 से अधिक ट्रेड बायर्स पहुंचेंगे।
- वहीं, 1000 से ज्यादा होस्टेड बायर्स भी शामिल होंगे।
- जयपुर के अलावा दिल्ली, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद के प्रदर्शक भी आएंगे।
- उद्घाटन 3 जुलाई को होगा। इसमें किरण जेम्स के सह-संस्थापक मावजीभाई शामजीभाई पटेल मौजूद रहेंगे।

दुबई-जयपुर साझेदारी से खुलेंगे नए वैश्विक अवसर
- JAS-2026 की सबसे बड़ी उपलब्धि दुबई ज्वेलरी ग्रुप और ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के बीच MOU होगी।
- इससे जयपुर के कारोबारियों को वैश्विक बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी।
- यह समझौता गुणवत्ता, प्रमाणन, डिज़ाइन, तकनीक और कौशल विकास को भी बढ़ावा देगा। साथ ही, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

जयपुर की रत्न कला और पारंपरिक ज्वेलरी बनेगी आकर्षण
- शो में पन्ना, रूबी, सैफायर समेत 100 से अधिक रत्न प्रदर्शित होंगे।
- जयपुर आज भी दुनिया के अधिकांश एमरल्ड प्रोसेसिंग का बड़ा केंद्र माना जाता है।
- इसके अलावा कुंदन, मीना, पोलकी और जड़ाऊ आभूषणों के नए डिज़ाइन भी दिखेंगे।

https://www.dubaicityofgold.com
Edited by- Ankit Tiwari


