गाँव मंच डेस्क जयपुर, 2 फरवरी। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मीडिया संवाद में केन्द्रीय बजट 2026–27 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट देश और राजस्थान दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
सबका साथ–सबका विकास के मूल मंत्र को साकार करता है बजट
मंत्री गौतम दक ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को साकार करता है। बजट में युवा शक्ति, महिलाओं और आमजन की आकांक्षाओं को केंद्र में रखा गया है। उनकी क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मध्यम वर्ग और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
उन्होंने बताया कि बजट मध्यम वर्ग और किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। कर राहत और जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
आत्मनिर्भर भारत–2047 की दिशा में मजबूत आधार
मंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत–2047 की दिशा में मजबूत नींव रखता है। मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आईटी सर्विसेज और डेटा सेंटर्स के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा।
भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर
उन्होंने बताया कि बजट में आर्थिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। विशेष रूप से सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिससे तकनीकी क्षेत्र में देश को मजबूती मिलेगी।

रेयर अर्थ कॉरिडोर से विदेशी निर्भरता होगी कम
मंत्री गौतम दक ने कहा कि बजट में देश में रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इससे भारत अपनी औद्योगिक आवश्यकताओं को स्वदेशी संसाधनों से पूरा कर सकेगा। इसके परिणामस्वरूप विदेशी निर्भरता में कमी आएगी।
मीडिया संवाद में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
मीडिया संवाद के दौरान बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, जिला कलक्टर आलोक रंजन, रतनलाल गाडरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बीनू देवल, हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह, सुधीर जैन सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
राजस्थान में पंचायतों, ग्राम सभाओं और ग्रामीण योजनाओं से जुड़ी ताज़ा खबरें गाँव मंच के पंचायत सेक्शन में भी उपलब्ध हैं।


