- गांव मंच डेस्क, राजस्थान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होगा।
- यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस दौरान जन्म से पांच साल तक के 1.04 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य एक भी बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने देना है।
59 हजार से ज्यादा बूथ और 75 हजार से अधिक टीमें रहेंगी सक्रिय
- इस बार अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 59,217 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।
- साथ ही 75,232 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें 7,011 ट्रांजिट टीमें और 9,004 मोबाइल टीमें भी शामिल हैं।
- ये टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को दवा पिलाएंगी।
- वहीं घुमंतू परिवारों, ईंट-भट्टों पर रहने वाले मजदूरों के बच्चों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों तक भी पहुंच बनाई जाएगी।
भारत पोलियो मुक्त, फिर भी सतर्क रहना जरूरी
- भारत ने वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन से पोलियो मुक्त देश का प्रमाणपत्र प्राप्त किया था।
- देश में जनवरी 2011 के बाद से पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
- यही वजह है कि सरकार हर साल व्यापक अभियान चलाती है।

https://www.mohfw.gov.in
https://nhm.gov.in/
Edited by- Ankit Tiwari


