गांव मंच डेस्क, जयपुर।
राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी सहित ₹1.05 लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के सबसे बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान भी भारत ने अपनी इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नीतियों और मजबूत कूटनीति के दम पर दुनिया के सामने मिसाल पेश की। पचपदरा में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत किसी भी चुनौती के सामने न तो अपने संकल्पों से पीछे हटता है और न ही विकास की गति धीमी होने देता है। उन्होंने राजस्थान रिफाइनरी को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास का नया आधार बनेगी।

पचपदरा में आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान रिफाइनरी सहित ₹1.05 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई मजबूत कूटनीति
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पूरी दुनिया ऊर्जा संकट से जूझ रही थी,
- लेकिन भारत ने समय रहते प्रभावी रणनीति बनाकर हालात को संभाला।
- उन्होंने कहा कि सरकार ने डिप्लोमेटिक पावर का सकारात्मक उपयोग करते हुए ईंधन आयात के नए स्रोत विकसित किए।
- उन्होंने बताया कि पहले भारत 25-26 देशों से ईंधन आयात करता था,
- जबकि संकट के दौरान यह संख्या बढ़कर 40 से अधिक देशों तक पहुंच गई।
- रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिससे घरेलू गैस आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं,
- लेकिन भारत में न तो पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित हुई और न ही राशनिंग जैसी स्थिति बनी।
- सरकार ने कंपनियों के भारी घाटे का भार स्वयं उठाया और एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आम जनता को राहत दी।
अफवाहों और अस्थिरता फैलाने की कोशिश हुई नाकाम
- प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के समय कुछ ताकतों ने देश में अफवाह,
- डर और भ्रम फैलाने का प्रयास किया, लेकिन देशवासियों ने सरकार पर विश्वास बनाए रखा
- और अस्थिरता फैलाने की सभी कोशिशों को विफल कर दिया।
- उन्होंने कहा कि भारत को असफल होते देखने वाले आज निराश हैं
- क्योंकि देश ने कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का काम किया।
राजस्थान रिफाइनरी बनेगी विकास और रोजगार का नया केंद्र
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
- इससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी।
- उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में परियोजना का एमओयू हुआ था, लेकिन 2018 से 2023
- तक पूर्ववर्ती सरकार के दौरान काम लगभग ठप रहा।
- डबल इंजन सरकार बनने के बाद परियोजना ने तेजी पकड़ी और अब यह राष्ट्र को समर्पित की जा रही है।
- प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनिंग क्षमता वाला देश बन चुका है,
- जबकि कई विकसित देशों में पिछले कई दशकों से नई रिफाइनरियां नहीं बनी हैं।
शेखावाटी तक पहुंचेगा यमुना का पानी
- प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान और हरियाणा सरकारों के बीच हुए
- ऐतिहासिक समझौते के बाद अब हथिनीकुंड बैराज से पाइपलाइन के माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाएगा।
- करीब 34 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना से सीकर, झुंझुनूं, चूरू और
- आसपास के लाखों लोगों को दीर्घकालिक पेयजल राहत मिलेगी।
- उन्होंने कहा कि नर्मदा के बाद अब यमुना का पानी भी राजस्थान के लोगों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
हरित ऊर्जा और जल संरक्षण पर भी जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है। राजस्थान में विश्वस्तरीय सोलर पार्क विकसित किए जा रहे हैं। पचपदरा में पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के डेढ़ लाख से अधिक घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जा चुकी है, जबकि पीएम कुसुम योजना के तहत 65 हजार से अधिक किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए गए हैं।
जल संरक्षण अभियान के तहत राजस्थान में सवा लाख से अधिक सोक पिट्स का निर्माण भी किया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया विकास का नया अध्याय
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लगभग 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश की भाग्यरेखा साबित होगी। इससे पश्चिमी राजस्थान पेट्रोकेमिकल उद्योग का प्रमुख केंद्र बनेगा और लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पचपदरा में पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित कई बड़ी परियोजनाएं राज्य के शहरी और औद्योगिक विकास को नई दिशा देंगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार ने ढाई वर्षों में 1.78 लाख सरकारी नौकरियां तथा निजी क्षेत्र में 4 लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए हैं।
हरदीप सिंह पुरी ने बताई रिफाइनरी की विशेषता
- केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी
- तकनीकी दृष्टि से विश्व की श्रेष्ठ रिफाइनरियों में शामिल है। उन्होंने बताया कि इसका नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17 है,
- जो इसे दुनिया की शीर्ष 25 प्रतिशत रिफाइनरियों में स्थान दिलाता है।
- उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के साथ-साथ राजस्थान में निवेश,
- रोजगार और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
- एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी
- जयपुर मेट्रो फेज-2
- पावरग्रिड बाड़मेर-प्रथम ट्रांसमिशन परियोजना
- पावरग्रिड ब्यावर-दौसा ट्रांसमिशन परियोजना
- 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना
- 300 मेगावाट करणीसर सोलर पावर प्लांट
- जोधपुर रिंग रोड (4-लेन)
- चूरू-सादुलपुर रेल मार्ग
- चूरू-रतनगढ़ रेल मार्ग
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
https://www.hindustanpetroleum.com
Edited by – Riddhima


