गाँव मंच डेस्क, जयपुर, 21 अगस्त। राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत छह से अधिक उद्यमों को विभिन्न परिलाभ स्वीकृत हुए हैं। इन उद्यमों में करीब 580 करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश हुआ है।
निवेश को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
- राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना राज्य की प्रमुख निवेश योजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना है।
- योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को प्रोत्साहन मिलता है।
- इसके अलावा ग्रीन इन्वेस्टमेंट को भी बढ़ावा दिया जाता है। एक्सपोर्ट प्रमोशन पर भी योजना का विशेष जोर है। ट्रेनिंग और स्किलिंग के लिए भी लाभ दिए जाते हैं।

25 करोड़ से अधिक निवेश वाले उद्यमों को लाभ
- योजना के तहत बड़े निवेश वाले उद्यमों को विशेष लाभ मिलता है। राज्य स्तर पर 25 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाले उद्यम पात्र होते हैं।
- पात्रता के अनुसार उन्हें विभिन्न प्रोत्साहन दिए जाते हैं। इनमें एसेट क्रिएशन इंसेंटिव प्रमुख रूप से शामिल है।
19 अगस्त की बैठक में हुआ फैसला
https://rajnivesh.rajasthan.gov.in/RIPS/
Edited by- Krishika Agarwal


