Gaonmanch

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 दिनों में 1.58 लाख से अधिक वाहनों पर चला शिकंजा

गांवमंच डेस्क, जयपुर।

  • राजस्थान पुलिस ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे प्रदेश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले
  • वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक विशेष अभियान चलाया।
  • 4 जून से 23 जून 2026 तक चले इस अभियान के दौरान राज्यभर में 1.58 लाख से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई।
  • पुलिस ने विशेष रूप से ब्लैक फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, हूटर, प्रेशर हॉर्न
  • वाहनों में अवैध बदलाव करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
  • महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश और महानिदेशक पुलिस यातायात अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान की निगरानी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा द्वारा की गई।
  • राजस्थान ट्रैफिक चालान अभियान

राजस्थान पुलिस ने 20 दिनों के विशेष अभियान में 1.58 लाख से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की।

ब्लैक फिल्म और फैंसी नंबर प्लेट पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

  • अभियान के दौरान कुल 1,58,517 प्रवर्तन कार्रवाई की गई। राजस्थान ट्रैफिक चालान अभियान
  • इनमें सबसे अधिक 58,965 वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने के मामलों में कार्रवाई हुई।
  • इसके अलावा 40,367 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 22,269 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन, 16,190 अवैध बॉडी या चेसिस परिवर्तन, 12,224 अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर एवं हूटर तथा 8,502 प्रेशर एवं एयर हॉर्न के मामलों में चालान किए गए।

एक दिन में 7,416 चालान

विशेष अभियान के तहत केवल 23 जून को ही पूरे प्रदेश में 7,416 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें 2,617 ब्लैक फिल्म, 1,743 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 1,032 अनाधिकृत शब्द एवं चिन्ह, 987 अवैध संरचनात्मक परिवर्तन, 680 अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती एवं हूटर तथा 357 प्रेशर हॉर्न के मामलों में चालान काटे गए।

जालोर और अजमेर रहे सबसे आगे

  • जिलावार आंकड़ों के अनुसार 23 जून को जालोर जिला 829 कार्यवाहियों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।
  • अजमेर में 710 वाहनों पर कार्रवाई की गई और वह दूसरे स्थान पर रहा।
  • जयपुर कमिश्नरेट के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और यातायात जिलों को मिलाकर कुल 807 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
  • इनमें जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक 465 चालान किए गए। वहीं जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में 306 वाहनों पर कार्रवाई हुई।
  • पाली जिले में 365 तथा बालोतरा जिले में 328 वाहनों के चालान काटे गए।

अभियान रहेगा जारी

  • अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
  • उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, मानकों के अनुरूप वाहन चलाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
  • उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
  • इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में प्रवर्तन और जनजागरूकता दोनों स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

राजस्थान पुलिस
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

Edited by – Riddhima

Scroll to Top