Gaonmanch

आरडीटीएम 2026: जयपुर में पर्यटन कारोबार को नई उड़ान

गाँव मंच डेस्क, राजस्थान का पर्यटन उद्योग नए अनुभवों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी दिशा में आरडीटीएम 2026 पर्यटन का छठा संस्करण आयोजित हुआ। इस बार आयोजन की थीम खास तौर पर अनुभवों पर आधारित रही। थीम थी, ‘स्टोरीज, जर्नीज, स्माइल्स: वन स्टेट, टू मार्ट्स, एन्डलैस अपॉर्चुनिटीज’।

देशभर से पहुंचे ट्रैवल एजेंट्स

  • आरडीटीएम में करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स शामिल हुए हैं। राजस्थान की 700 से अधिक प्रॉपर्टीज और टूर कंपनियां पहुंची हैं।
  • मार्ट में करीब 160 पवैलियंस लगाए गए हैं। बायर्स और सैलर्स के बीच बी2बी बैठकें जारी हैं।
  • इन बैठकों में कारोबारी अवसरों पर चर्चा हो रही है। होटल व्यवसायी और टूर ऑपरेटर भी इसमें शामिल हैं।

नए पर्यटन अनुभवों पर जोर

  • पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने नए अनुभवों पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण और वाइल्डलाइफ पर्यटन की संभावनाएं बताईं।
  • इको-टूरिज्म और वेलनेस पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एडवेंचर और आध्यात्मिक पर्यटन पर भी ध्यान दिया जाएगा।
  • मॉनसून और एमआईसीई पर्यटन की संभावनाएं भी बताई गईं।

सवाई पद्मनाभ सिंह ने किया अवलोकन

आरडीटीएम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया गया। एफएचटीआर प्रतिनिधियों ने विशेष केक कटिंग समारोह आयोजित किया। यह विशेष केक मिलेट से तैयार किया गया था। इसे खास तौर पर जोधपुर से मंगवाया गया था। आयोजन में श्री अन्न को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने स्वस्थ जीवनशैली में मिलेट के महत्व को बताया।

https://fhtrrajasthan.com

https://www.tourism.rajasthan.gov.in

Edited by- Riddhima

Scroll to Top