Gaonmanch

सेवा सेतु अभियान 2026 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान, लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण

जयपुर, 6 अक्टूबर 2026। राजस्थान सरकार की ओर से आमजन को विभिन्न विभागीय एवं नागरिक सेवाओं का त्वरित, सुगम, पारदर्शी और प्रभावी लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा सेतु अभियान-2026” का आयोजन किया जा रहा है। राज्यव्यापी अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

अभियान के दौरान नागरिकों से संबंधित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही आमजन को आवश्यक सेवाएं निर्धारित समय में उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।

साफ-सफाई से सड़क और स्ट्रीट लाइट तक होंगे काम

सेवा सेतु अभियान के दौरान शहरों में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे।

इसके तहत शहरों में साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क तथा स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अंधेरी एवं सुनसान सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों, सामुदायिक केंद्रों, रैन-बसेरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।

इसके अलावा नालियों, नालों और सीवर लाइनों की मरम्मत तथा आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नागरिक सेवाओं और प्रमाण-पत्रों का होगा त्वरित निस्तारण

  • अभियान में आमजन से जुड़ी विभिन्न नागरिक सेवाओं और प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों के निस्तारण पर विशेष फोकस रहेगा।
  • इस दौरान जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड एवं साइनेज लाइसेंस
  • और सीवर कनेक्शन सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जाएगा।
  • इसके साथ ही भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टा, नामांतरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड
  • और यूडी टैक्स से संबंधित मामलों के निस्तारण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों को मिलेगा लाभ

  • सेवा सेतु अभियान 2026 के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने
  • और लंबित आवेदनों का निस्तारण करने पर भी जोर रहेगा।
  • अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, कुसुम योजना
  • और पीएम सूर्य घर योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
  • वहीं, पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के पंजीयन और उन्हें ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी होंगे कार्य

  • अभियान के दौरान विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक भवनों के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी प्राथमिकता से किए जाएंगे।
  • स्थानीय स्तर पर नागरिकों की आवश्यकता से जुड़े अन्य जरूरी कार्यों को भी अभियान के
  • तहत शामिल कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

आवेदन से अंतिम निस्तारण तक रहेगी मॉनिटरिंग

  • अभियान का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को दैनिक जीवन से जुड़ी सेवाओं
  • और कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।
  • इसके लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा नागरिकों के प्रकरणों का समयबद्ध
  • एवं संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • आवेदन प्राप्त होने से लेकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच, संबंधित विभाग से समन्वय
  • और अंतिम निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

ऑनलाइन सेवाओं पर भी रहेगा फोकस

  • सेवा सेतु अभियान के दौरान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों
  • और सेवाओं पर भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • विभागीय वेबसाइट और संबंधित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अभियान से जुड़ी आवश्यक जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
  • प्राप्त आवेदनों और प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ उनकी प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

जिला स्तर पर होगी नियमित समीक्षा

  • अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने
  • और अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ अभियान के दौरान किए गए कार्यों
  • और उपलब्धियों का प्रभावी दस्तावेजीकरण एवं रिपोर्टिंग भी की जाएगी।

विभागों और स्थानीय निकायों के बीच समन्वय पर जोर

  • सेवा सेतु अभियान-2026 की सफलता के लिए जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, स्थानीय निकायों
  • और अन्य संबंधित संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा।
  • साथ ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर रहेगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इसकी जानकारी मिल सके
  • और जरूरतमंद लोग विभिन्न नागरिक सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

  • राज्यव्यापी सेवा सेतु अभियान 2026 का आयोजन 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
  • अभियान में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था
  • और सरकारी योजनाओं के लाभ को प्राथमिकता दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

https://sso.rajasthan.gov.in/

https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top