- गांव मंच डेस्क, जयपुर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी एक नए विवाद में घिर गए हैं।
- कांग्रेस ने उन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- पार्टी नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया की योजना से 99.03 लाख रुपये की सब्सिडी ली।
आखिर क्या है पूरा मामला?
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सब्सिडी राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की एक योजना के तहत दी गई।
- यह योजना व्यावसायिक बागवानी को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।
- रिपोर्ट में दावा किया गया कि भागीरथ चौधरी के राजस्थान स्थित खीरा उत्पादन प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 1.99 करोड़ रुपये थी।

मंत्री ने दिया अपना पक्ष
- भागीरथ चौधरी ने सभी आरोपों को खारिज किया है।
- उन्होंने कहा कि उन्होंने सब्सिडी के लिए पहली बार 2018 में आवेदन किया था।
- उस समय वह मंत्री नहीं थे।
- उनके अनुसार, आवेदन पूरी तरह नियमों के तहत किया गया।
- उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी जानकारी को नहीं छिपाया।
अब सवाल नियमों से ज्यादा नैतिकता पर
- इस विवाद ने केवल कानूनी नहीं, बल्कि नैतिक सवाल भी खड़े किए हैं।
- विपक्ष का कहना है कि जब कोई मंत्री उसी मंत्रालय से जुड़ी योजना का लाभ लेता है।
- तो हितों के टकराव की आशंका बनती है।
Edited by- Krishika Agarwal


