Gaonmanch

यमुना जल समझौते के बाद जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत, विकास की नई उम्मीद

गांव मंच डेस्क, जयपुर।

  • राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए (Memorandum of Agreement) के बाद
  • मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर राजधानी में अभूतपूर्व स्वागत देखने को मिला।
  • जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक आयोजित भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं,
  • जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा, मालाओं, साफा और जल कलश भेंट कर अभिनंदन किया।
  • शेखावाटी क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को ‘राजस्थान के भगीरथ’ की उपाधि
  • देते हुए कहा कि वे प्रदेश में मां यमुना का जल लाने का ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया श्रेय, कहा- 29 जून राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 29 जून राजस्थान के इतिहास का स्वर्णिम दिन बन गया है।
  • उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की आठ करोड़ जनता की ओर से बधाई देते हुए कहा
  • कि उनके मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार जनकल्याण और जल सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल
  • और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार व्यक्त किया। यमुना जल समझौता राजस्थान

यमुना जल समझौते के बाद जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत

शेखावाटी को मिलेगा यमुना का जल

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समझौते के तहत झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों तक यमुना का पानी पहुंचाया जाएगा।
  • इससे क्षेत्र में पेयजल संकट दूर होगा, सिंचाई सुविधाएं बढ़ेंगी, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा पर्यटन और उद्योगों को भी नई गति मिलेगी।
  • उन्होंने कहा कि यह परियोजना शेखावाटी की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम करेगी। यमुना जल समझौता राजस्थान

34 हजार करोड़ रुपये की परियोजना, 3.6 मीटर पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान सरकार ने 17 फरवरी 2024 को हरियाणा सरकार
  • के साथ एमओयू करने के बाद तुरंत टास्क फोर्स गठित की और डीपीआर तैयार करवाई।
  • करीब 34 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत
  • 3.6 मीटर व्यास की पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का जल शेखावाटी क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

  • मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक शेखावाटी के लोगों को केवल
  • यमुना जल का सपना दिखाया, लेकिन कभी गंभीर प्रयास नहीं किए।
  • उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का वादा किया था
  • और उस मंच पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।
  • यही कारण रहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया।

अन्य जल परियोजनाओं पर भी तेजी से काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल यमुना जल परियोजना ही नहीं बल्कि प्रदेश की जल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं पर भी तेजी से काम कर रही है। इनमें—

  • रामजल सेतु लिंक परियोजना
  • इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी)
  • गंग नहर परियोजना
  • देवास परियोजना
  • माही परियोजना

जैसी योजनाएं शामिल हैं।

किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए सरकार की प्राथमिकता

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में किसानों,
  • युवाओं और उद्योगों के हित में लगातार निर्णय ले रही है।
  • उन्होंने बताया कि वर्तमान में 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है
  • जबकि प्रदेश दूसरे राज्यों को भी बिजली उपलब्ध करा रहा है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई
  • तथा 1.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

4 जुलाई को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

  • मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर आएंगे।
  • इस दौरान वे बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे,
  • जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखेंगे तथा हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बोले- भगीरथ की तरह यमुना ला रहे हैं मुख्यमंत्री

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जिस प्रकार पौराणिक काल में भगीरथ गंगा को धरती पर लाए थे,
  • उसी तरह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान में मां यमुना का जल लाने का ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि वर्ष 1994 से शेखावाटी क्षेत्र यमुना जल का इंतजार कर रहा था, लेकिन अब केंद्र,
  • राजस्थान और हरियाणा की ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से यह सपना साकार होने जा रहा है।

ई-बस से दिया ईंधन बचाने का संदेश

  • जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ई-बस के काफिले में यात्रा
  • कर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश भी दिया।
  • इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार,
  • मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी तथा झुंझुनूं, सीकर और चूरू सहित प्रदेशभर से आए हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक जानकारी के लिए यहां देखें:

https://www.rajasthan.gov.in

https://cmo.rajasthan.gov.in

Edited by – Riddhima

Scroll to Top