गांव मंच डेस्क | भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में FMC India ने किसानों के लिए पांच नए कृषि उत्पाद लॉन्च किए। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, वितरकों, कृषि आदान विक्रेताओं और व्यापारिक सहयोगियों ने भाग लिया। कंपनी का कहना है कि ये उत्पाद आधुनिक खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।
किसानों को मिलेगी नई तकनीक का लाभ
कार्यक्रम के दौरान कंपनी अधिकारियों ने उत्पादों की तकनीकी विशेषताओं, उपयोग और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। साथ ही चैनल पार्टनर्स के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।
1. रेसोनेक्स बना लॉन्च का मुख्य आकर्षण
लॉन्च किए गए उत्पादों में रेसोनेक्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। कंपनी के अनुसार यह धान में तना छेदक के नियंत्रण के लिए विकसित भारत का पहला डिस्पर्सिबल टैबलेट स्वरूप का कीटनाशक है, जिसे सीधे खेत के पानी में डाला जा सकता है।
2. वायोबेल देगा खरपतवारों पर बेहतर नियंत्रण
वायोबेल हर्बीसाइड को रोपित धान में खरपतवार प्रबंधन के लिए विकसित किया गया है। यह फसल की शुरुआती अवस्था में खरपतवारों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
3. जेडेलिस से मिलेगा उन्नत कीट प्रबंधन
जेडेलिस कीटनाशक में उन्नत साइज़ीपायर तकनीक का उपयोग किया गया है। यह चूसक और कुतरने वाले विभिन्न कीटों पर प्रभावी नियंत्रण प्रदान करता है।
4.वाइटेग्रिस बढ़ाएगा फूल और फलन
वाइटेग्रिस बीओ-एलए बोरॉन आधारित पौध पोषण उत्पाद है। यह बेहतर पुष्पन, फलन और उत्पादन बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
5.राइम करेगा रोगों पर प्रभावी प्रहार
राइम फफूंदनाशी को धान में शीथ ब्लाइट रोग के नियंत्रण के लिए विकसित किया गया है। यह फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता बनाए रखने में मदद करता है।

आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम के समापन पर कंपनी अधिकारियों ने कहा कि अनुसंधान आधारित इन उत्पादों का उद्देश्य किसानों को प्रभावी, सरल और आधुनिक कृषि समाधान उपलब्ध कराना है। कंपनी को उम्मीद है कि ये नवाचार किसानों की उत्पादकता और फसल सुरक्षा को नई मजबूती देंगे।
लेखिका: हीना शर्मा


