गांव मंच डेस्क, राजस्थान के करौली जिले से बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। पांचना बांध के पानी को लेकर चला आ रहा विवाद आखिर खत्म हो गया। यह विवाद करीब 20 वर्षों से जारी था। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। जयपुर के शिक्षा संकुल में हुई बैठक में लिखित समझौता भी हुआ।
21 गांवों की मांग पूरी होने का रास्ता साफ
- पांचना बांध की कुल क्षमता 2100 एमसीएफटी है।
- इससे लगभग 10 हजार हे।
- हालांकि, वर्ष 2006 के बाद नहरों में नियमित पानी नहीं छोड़ा गया।
- इसके कारण गुडला क्षेत्र के 21 राजस्व गांव लगातार आंदोलन कर रहे थे।
- ग्रामीणों की मांग थी कि पहले लिफ्ट सिंचाई योजना से गांवों को पानी मिले।
बजट घोषणा से बदली पूरी तस्वीर
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट में बड़ा ऐलान किया था।
- उन्होंने 21 गांवों के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना की घोषणा की।
- इसके बाद नहरों की मरम्मत का काम भी शुरू हुआ।
- इस परियोजना पर करीब 11.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
- अब यह काम लगभग पूरा होने वाला है।
सात दिन में तय होगी पानी छोड़ने की तारीख
https://waterresources.rajasthan.gov.in

यदि सब कुछ ठीक रहा, तो नियमित जल आपूर्ति शुरू होगी। वहीं, सरकार कमांड क्षेत्र में लिफ्ट सिंचाई व्यवस्था मजबूत करेगी।
Edited by- Krishika Agarwal


