Gaonmanch

पचपदरा में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा: राजस्थान रिफाइनरी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, यमुना जल परियोजना पर भी किया बड़ा ऐलान

गांव मंच डेस्क, जयपुर।

  • राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित विशाल जनसभा
  • के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
  • के राष्ट्र समर्पण अवसर पर कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग ठप्प हो गई थी,
  • जबकि प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद इस परियोजना ने तेज़ी से गति पकड़ी और आज देश को समर्पित की जा रही है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2017 में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे,
  • लेकिन वर्ष 2018 से 2023 तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार रहने के दौरान रिफाइनरी का काम लगभग रुक गया था।
  • उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल परियोजनाओं का शिलान्यास नहीं करती,
  • बल्कि उन्हें समय पर पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है।
  • उन्होंने कहा कि जैसे ही राजस्थान में डबल इंजन सरकार बनी,
  • रिफाइनरी का निर्माण कार्य तेज़ गति से आगे बढ़ा और आज यह परियोजना राजस्थान के औद्योगिक,
  • आर्थिक और रोजगार विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गई है।

राजस्थान के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के राष्ट्र समर्पण समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पश्चिम एशिया संकट और अफवाहों पर भी बोले प्रधानमंत्री

  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात का उल्लेख करते हुए
  • कहा कि उस दौरान देश में डर और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई।
  • लोगों को भयभीत करने और अस्थिरता पैदा करने के प्रयास हुए,
  • लेकिन देशवासियों ने एकजुट होकर इन साजिशों को विफल कर दिया।
  • उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ नकारात्मक भविष्यवाणियां करने वाले आज निराश हैं
  • क्योंकि देश ने कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का काम किया है।

कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली का किया तुलना

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की राजनीति “राष्ट्र प्रथम” की भावना पर आधारित है, जबकि भाजपा क्षेत्रवाद और बंटवारे की राजनीति में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं और जनता के हित में दीर्घकालिक योजनाओं को पूरा करती हैं।

यमुना जल समझौते पर कही बड़ी बात

  • यमुना जल परियोजना का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने कभी राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए।
  • उन्होंने अपने गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय गुजरात ने राजस्थान के साथ नर्मदा का पानी साझा किया था, जिसका लाभ आज राजस्थान के अनेक गांवों को मिल रहा है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि अब राजस्थान और हरियाणा दोनों राज्यों में भाजपा सरकार होने के कारण शेखावाटी क्षेत्र तक यमुना का पानी पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल ही में दोनों राज्यों के बीच इस संबंध में समझौते पर भी मुहर लग चुकी है।

राजस्थान के विकास में नई दिशा

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार सृजन और ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

https://www.pmindia.gov.in

https://www.hindustanpetroleum.com

Edited by – Riddhima

Scroll to Top