गाँव मंच डेस्क, नई दिल्ली केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार, 6 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सहकारिता मंत्रालय का 5वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कई केंद्रीय मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद
- समारोह में कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और मुरलीधर मोहोल भी उपस्थित रहेंगे।
- इसके अलावा विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं, सहकारी बैंकों, डेयरी समितियों, पैक्स और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अन्न भंडारण और सहकार वन को मिलेगी नई गति
- सहकारिता मंत्रालय का 5वां स्थापना दिवस कई नई परियोजनाओं का साक्षी बनेगा।
- अमित शाह विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 135 गोदामों का हस्तांतरण करेंगे।
- 85 नए गोदामों का लोकार्पण भी होगा। वहीं, 47 गोदामों का शिलान्यास किया जाएगा।
डिजिटल पहलों का होगा शुभारंभ
- समारोह में कई डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत होगी।
- एनसीडी 3.0, जियो-टैग मोबाइल एप और एनडीडीबी का दूध आपूर्ति समीक्षा डैशबोर्ड लॉन्च किया जाएगा।
Edited by- Krishika Agarwal


