गाँव मंच डेस्क, नागौर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तिलानेश दौरा शनिवार सुबह ग्रामीणों के लिए यादगार रहा। रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री ने गांव का प्रातः भ्रमण किया। उन्होंने खेतों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया। ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने।
किसानों के साथ खेत में उतरे मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री सबसे पहले खेतों में पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ फसलों का निरीक्षण किया। खेती की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
- उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

महिलाओं, युवाओं और बच्चों से आत्मीय मुलाकात
- मुख्यमंत्री गांव की गलियों में पैदल पहुंचे। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। महिलाओं से स्वास्थ्य और आजीविका पर चर्चा की।
- बुजुर्गों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फीडबैक लिया। बच्चों को चॉकलेट बांटी। उनकी पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में भी पूछा।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तिलानेश दौरा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ भी जुड़ा रहा।
- उन्होंने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने को कहा। इसके बाद चारभुजा नाथ मंदिर और वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए।





Edited by- Krishika Agarwal


