गाँव मंच डेस्क, राजस्थान में पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया। इसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है। पिछले ढाई वर्षों में 383 भर्ती परीक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। इन परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी गई। इससे युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा मजबूत हुआ।
भर्ती प्रक्रिया में लागू हुई सख्त व्यवस्था
- सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में कड़े सत्यापन की व्यवस्था लागू की है। डमी अभ्यर्थियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
- फर्जी दस्तावेजों के मामलों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। ओएमआर फर्जीवाड़े से जुड़े आरोपियों को भी जेल भेजा गया।
- सरकार का दावा है कि हर स्तर पर निगरानी मजबूत की गई है।

पेपर लीक मामलों में लगातार कार्रवाई
- पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 163 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
- विभिन्न मामलों में 569 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसआई भर्ती अनियमितता मामले में 150 गिरफ्तारियां हुईं।
- राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम राईका भी गिरफ्तार किए गए हैं।
- सरकार का लक्ष्य निष्पक्ष और भरोसेमंद भर्ती व्यवस्था बनाए रखना है।
https://recruitment.rajasthan.gov.in
Edited by- Riddhima


