गाँव मंच डेस्क, जयपुर/नई दिल्ली। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (बीयूवीएम) ने कृषि क्षेत्र में बड़े सुधारों की मांग उठाई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान एक देश एक मण्डी सेस लागू करने का सुझाव दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने 9 अगस्त को होने वाले बीयूवीएम स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण भी दिया।
कृषि मंत्री को सौंपा विस्तृत ज्ञापन
- प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने किया। उनके साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी और देशभर के व्यापारी मौजूद रहे।
- संगठन ने कृषि सुधारों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इसमें उत्पादन, भंडारण, विपणन और किसानों की आय बढ़ाने के सुझाव शामिल रहे।
आधुनिक बनें कृषि मंडियां
- बीयूवीएम ने कृषि मंडियों को बंद करने का विरोध किया। संगठन ने मंडियों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया।
- मंडियों में वैज्ञानिक भंडारण की व्यवस्था हो। ग्रेडिंग और क्लीनिंग मशीनें उपलब्ध हों। आधुनिक प्रयोगशालाएं और पैकेजिंग यूनिट स्थापित हों।
- वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज भी विकसित किए जाएं। मंडियों को रेलवे ट्रैक से जोड़ने की मांग भी रखी गई।

एमएसपी खरीद में आढ़तियों की भूमिका बढ़ाने का सुझाव
संगठन ने कहा कि एमएसपी पर खरीद मंडियों के आढ़तियों के माध्यम से हो।

https://agriwelfare.gov.in/en/about-us/minister
Edited by- Krishika Agarwal


