गाँव मंच डेस्क, जयपुर। राजस्थान के थार मरुस्थल में जल संरक्षण की नई तस्वीर उभर रही है। बुर्जी 1356 एस्केप रिजर्वायर अब प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बन गया है। यह कृत्रिम जलाशय जैसलमेर जिले के घांटियाली क्षेत्र में तैयार हुआ है। इसकी परिधि लगभग 28 किलोमीटर है। मानसून के दौरान इसमें अतिरिक्त पानी संग्रहित होगा। रेत के बीच फैला यह जलाशय किसी विशाल समंदर जैसा दिखाई देगा।
जल जीवन मिशन को मिलेगी नई ताकत
- बुर्जी 1356 एस्केप रिजर्वायर जल जीवन मिशन को मजबूती देगा। पहले मानसून का अतिरिक्त पानी पाकिस्तान की ओर बह जाता था।
- अब वही पानी इस जलाशय में सुरक्षित रहेगा। इससे जैसलमेर और बाड़मेर की पेयजल जरूरतें पूरी होंगी।
- भविष्य में पानी की उपलब्धता भी बेहतर बनेगी।

1406 एमसीएफटी पानी होगा संग्रहित
- यह जलाशय औसतन 13 मीटर गहरा है। इसमें 1406 एमसीएफटी पानी संग्रहित किया जा सकेगा।
- निर्माण के दौरान आधुनिक तकनीक अपनाई गई। जलाशय की तली और ढलानों पर एचडीपीई शीट बिछाई गई।
- इससे रेतीली जमीन में पानी का रिसाव नहीं होगा। संग्रहित पानी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।
चार एस्केप रिजर्वायर की योजना

https://jaljeevanmission.gov.in
Edited by- Riddhima


