गाँव मंच डेस्क, अमेरिकी कृषि विभाग यानी USDA ने सितंबर WASDE रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में मक्का और सोयाबीन को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। USDA सितंबर WASDE रिपोर्ट में मक्का उत्पादन अनुमान घटाया गया है। वहीं, सोयाबीन उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
मक्का उत्पादन अनुमान में लगातार दूसरी कटौती
- USDA ने 2026/27 के लिए मक्का उत्पादन घटाया है। राष्ट्रीय उपज अनुमान 178.5 बुशल प्रति एकड़ है।
- अगस्त में यह अनुमान 180.7 बुशल था। इस तरह अनुमान में 2.2 बुशल की कमी हुई है। मक्का उत्पादन अब 15.8 अरब बुशल रहने का अनुमान है।
- मक्का का अंतिम स्टॉक भी घटाया गया है। यह अनुमान 1.567 अरब बुशल किया गया है।
- अगस्त में यह आंकड़ा 1.653 अरब बुशल था। USDA ने मक्का का औसत भाव भी बढ़ाया है। नया अनुमान 4.80 डॉलर प्रति बुशल है।

सोयाबीन उत्पादन ने बनाया रिकॉर्ड
- सोयाबीन के आंकड़ों में तस्वीर अलग रही। USDA ने उपज अनुमान थोड़ा बढ़ाया है।
- नया अनुमान 52.8 बुशल प्रति एकड़ है। अगस्त में यह आंकड़ा 52.7 बुशल था।
- इसके साथ उत्पादन 4.535 अरब बुशल पहुंच गया।
Edited by- Riddhima


